Saturday , March 15 2025

जबरदस्ती शराब पिलाकर पत्नी को किया बेहोश, फिर शॉल से गला घोंटकर की हत्या

केरल में एक महिला की हत्या करने का मामला पुलिस ने सुलझा लिया है। हत्यारा कोई और नहीं बल्कि महिला का पति ही निकला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। ये घटना केरल के छोटानिक्कारा की है। जहां एक महिला की उसके पति ने गला घोंटकर हत्या कर दी।

मेरी पत्नी बेहोश हो गई…
पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर को 37 साल का शाइजू अपनी पत्नी शारी को अस्पताल लाया था। उसने डॉक्टरों को बताया था कि वह बेहोश हो गई है। जब डॉक्टरों ने शारी की जांच की तो वो मर चुकी थी। ऐसे में डॉक्टरों को शाइजू पर कुछ शक हुआ। उन्होंने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी।

पहले बताया ये
शुरुआती जांच में शाइजू ने बताया कि शारी ने खुद की जान लेने की कोशिश की थी। इसके लिए उसने पंखे से लटकने की कोशिश की। इस पर पुलिस ने और गहराई से जांच की।

बाद में पलटा बयान
पुलिस ने बताया कि इसके बाद शाइजू से और सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि उसे संदेह था कि शारी का किसी और के साथ संबंध था। इसलिए उसकी हत्या कर दी।

ऐसे की हत्या
हत्या करने से पहले आरोपी ने महिला को शराब पीने के लिए मजबूर किया। उसे जबरदस्ती शराब पिलाई। फिर बेहोश होने पर उसका शॉल से गला घोंट दिया। इसके बाद कमरे के अंदर फांसी लगाकर उसे मारने का प्रयास किया। बाद में जब उसे लगा कि वह मर गई तो वह शारी को अस्पताल लेकर गया।

Check Also

सशस्त्र बल केवल एक रक्षा ढांचा मात्र नहीं, बल्कि वे राष्ट्र सुरक्षा की मजबूत नींव

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत की सेना दुनिया की अद्वितीय सेना है। भारतीय ...