लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) के शुभ अवसर पर सरकारी आवास पर तिरंगा झंडा फहराया और तमाम प्रदेश वासियों को दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान उन्होंने गणतंत्र दिवस की प्रदेश वादियों का बधाई दी। 75वें गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को संबोधित किया। इससे पहले सीएम योगी ने प्रदेश के लोगों को सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं देते हुए लिखा कि- प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है। आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों! जय हिंद!
यह भी पढ़ें- Jagannath Rath Yatra Lucknow : जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव के 100 वर्ष पूर्ण
इस मौके (Republic Day 2024) पर राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने विधानभवन के सामने झंडा फहराया। साथ ही सीएम योगी आदित्यनाथ ने 10.05 बजे विधान भवन पर राष्ट्र ध्वज फहराया। जहां सेना के जवानों ने अलग अलग हथियारों-उपकरणों का गणतंत्र दिवस परेड में प्रदर्शन किया व सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तान हमारा… जैसे देशभक्ति तरानों पर कदमताल की। दूसरी ओर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी। इस साल लखनऊ में गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) समारोह तिरंगा फहराने के साथ ही परेड तक ही नहीं सीमित रहने वाले हैं. बल्कि इस बार चारबाग से राजभवन तक अयोध्या की विरासत के साथ ही प्रभु श्रीराम व भव्य मंदिर का भी दर्शन निकलने वाली झांकी से की गई। ऐसे में इस बार गणतंत्र दिवस (Republic Day 2024) लखनऊ में अति उत्साह के साथ मनाया गया। इसके अलावा पीएम मोदी, पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी झंडारोहण किया। पुलिस मुख्यालय में भी झंडारोहण किया गया। अरविन्द केजरीवाल, अमित शाह और प्रमुख नेताओं के साथ देशवासियों ने तिरंगा झंडा फहराया।
यह भी पढ़ें- UP Diwas पर बोले CM योगी- भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत का केंद्र बिंदु बन रहा उत्तर प्रदेश
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी ने कहा, “पिछले 74 वर्ष से भारत का संविधान जाति, वर्ग, संप्रदाय, क्षेत्र और अन्य तमाम अवरोधों को समाप्त करते हुए अपनी कसौटी पर खरा उतरा है। यह हमारे संविधान की ही महानता है कि विश्व में लोकतंत्र के रूप में अपने आप को स्थापित करने वाले तमाम देश जो खुदको आज की व्यवस्था को अनुसार सबसे प्रगतिशील मानते हैं, उन देशों ने लंबे समय तक महिलाओं को मताधिकार से वंचित किया था। भारत वो देश है जिसने संविधान लागू करने के साथ ही इस बात को भी सुनिश्चित किया था कि भारत में लिंग, जाति, क्षेत्र, धर्म के आधार पर कोई भेदभाव नहीं होगा।”
यह भी पढ़ें- अलीगंज के शिव चौराहे पर भव्य ‘राम मंदिर मॉडल’ बना आस्था का केन्द्र
देश का संविधान सर्वोपरि
सीएम योगी ने कहा, पीएम मोदी ने अमृत महोत्सव वर्ष में आह्वान किया था, कि अगले पच्चीस सालों में एक व्यापक कार्ययोजना पर हमें आगे बढ़ना होगा, इन वर्षों में हम कैसा भारत चाहते हैं. देश में संविधान सर्वोपरि है, संविधान हमें एक ही बात के लिए आग्रही बनाता है कि हर काम देश के नाम हो. अगर हम देश के प्रति अपनी श्रद्धा और सम्मान का भाव व्यक्त करते हैं तो हर व्यक्ति, जाति, मज़हब और संप्रदाय इस देश में ख़ुद से सुरक्षित महसूस करेगा. इसके साथ ही सीएम योगी एक्स पर गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएँ देते हुए लिखा, ‘प्रदेश वासियों को 75वें गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं! यह राष्ट्रीय पर्व हमें अपने अमर सेनानियों के स्मरण के साथ ही ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की संकल्पना की सिद्धि हेतु प्रतिबद्ध होने का अवसर भी प्रदान करता है. आइए, ‘समर्थ-आत्मनिर्भर भारत’ के निर्माण के लिए हम सभी संकल्पित हों!’
यह भी पढ़ें- सावधान! AI voice generator से अवाज बदलकर लूट रहे जालसाज