कांग्रेस नेता राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा पिछले 63 दिनों से चल रही, जिसका आज समापन मुंबई के शिवतीर्थ खत्म हुई, इस मौके पर इंडिया गठबंधन के साथी रहे तमाम दल एक साथ एक मंच पर नजर आए और 2024 लोकसभा चुनाव का बिगुल फुकने जा रहे हैं गठबंधन के सहयोगीयो ने शिवाजी पार्क मैदान में महाबैठक किया, इस बैठक पर पूरे देश का ध्यान है। क्योंकि इस मीटिंग में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी एक साथ मौजूद हैं, साथ ही आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज, सीपीआई महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य,नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेता फारूक अब्दुल्ला, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन भी मौजूद हैं,

राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन के मौके पर आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि राहुल गांधी जी एक संदेश देने की कोशिश की है जो आज के दिनों में काफी महत्वपूर्ण है। भारत के संविधान को बचाने के लिए भाईचारा और नफरत को हराने के लिए उन्होंने ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ शुरू की और इसके लिए मैं राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी को दिल से धन्यवाद देता हूं।
अखिलेश यादव ने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन पर राहुल को लिखा पत्र
अखिलेश यादव यात्रा के समापन के मौके पर नहीं पहुंच पाए तो उन्होंने राहुल गांधी को एक पत्र भेजकर इस यात्रा की शुभकामनाएं दी
अखिलेश यादव ने अपने पत्र में लिखा की प्रिय राहुल गांधी जी,आज मुंबई में आपकी भारत जोड़ो न्याय यात्रा का समापन हो रहा है। बिरले ही लोग हैं जो ऐसी यात्रा कर सकते हैं। आपके दृढ़ संकल्प के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।आपने इस यात्रा की मणिपुर से शुरुआत की, जो भाजपा सरकार की नाकामी के कारण जल रहा है। पूर्वोत्तर से आपने तानाशाह सरकार के विरुद्ध मजबूत संदेश दिया।पूरी यात्रा के दौरान आपकी किसान, नौजवान, महिला, बुजुर्ग समेत समाज के हर वर्ग से मुलाक़ात हुई, और आप उनकी समस्याओं से नज़दीक से रूबरू हुए। चुनाव आयोग द्वारा कल चुनाव की घोषणा कर दी गई, २० मार्च से यूपी में नामांकन प्रारंभ है, जिसकी तैयारियों के चलते मैं यात्रा के समापन कार्यक्रम में शामिल नहीं हो पा रहा हूँ।
आशा ही नहीं अपितु पूर्ण विश्वास है कि किसान, नौजवान, पिछड़ा, दलित और महिला विरोधी भाजपा को जनता इस चुनाव में उखाड़ फेंकेगी। इस यात्रा की असली सफलता इसी मायने में होगी कि भाजपा को इस चुनाव में पराजय मिले।
एम.के. स्टालिन ने कहा की भारत को अब एकता की आवश्यकता
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन ने संबोधित करते हुए कहा, की “भारत को अब एकता की आवश्यकता है। पीएम मोदी ने पिछले 10 सालों में सिर्फ 2 काम किए हैं। पहला विदेश यात्राएं और दूसरा फेक प्रोपेगेंडा। हमें अब इसे रोकना होगा। यह हमारा एजेंडा है।” उन्होंने कहा कि हम लोगों के लिए काम करने के लिए राजनीति में आए हैं… राहुल गांधी ने भारत के दिल को समझने के लिए पूरे भारत का दौरा किया है। यह उस भारत को पुनर्स्थापित करने की यात्रा है जिसे भाजपा ने नष्ट कर दिया है।