लखनऊ। उत्तर प्रदेश का (Ayodhya) हर किसी को अपनी ओर आकर्षित कर रहा है। इसी क्रम में अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू अपनी कैबिनेट के साथ अयोध्या पहुंच गए। वह अयोध्या एयरपोर्ट पर पहुंचे तो भाजपा नेता व कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री के साथ 70 सदस्यीय दल अयोध्या में रामलला के दर्शन करने पहुंचा है। सीएम पेमा खांडू ने अपने सहयोगियों के साथ रामलला के दर्शन किये। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अयोध्या में पांच सौ साल के लंबे इंतजार के बाद मंदिर का निर्माण हो गया है। यह पूरे देश के लिए खुशी की बात है। इससे पूरे देश में रामराज्य आ गया है। (Ayodhya)
ये भी पढ़ें – लखनऊ में होगी Republican Party of India (आठवले) की विशाल रैली
अरुणाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके कैबिनेट मंत्री मंगलवार को रामनगरी अयोध्या पहुंचे। पेमा खांडू ने अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ भव्य राम मंदिर में रामलला के दर्शन किए। रामलला के दर्शन के बाद अरुणाचल प्रदेश के सीएम पेमा खांडू ने कहा, “हम यहां आकर धन्य और भावुक महसूस कर रहे हैं। यह हमारे लिए एक ऐतिहासिक दिन है। इस दिन मैं उन सभी को भी याद करता हूं जिन्होंने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया और अपना जीवन बलिदान कर दिया। मुख्यमंत्री पेमा खांडू ने कहा कि अयोध्या में अरुणाचल प्रदेश का प्रतीक चिह्न बनाएंंगे, अयोध्या में अरुणाचल भवन भी बनेगा, इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा गया है। उन्होंने कहा कि 500 साल बाद भगवान रामलला अपने मंदिर में विराजमान, देश में राम राज्य आ गया है।
एयरपोर्ट पर किया गया स्वागत
एयरपोर्ट पर पेमा खांडू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। इसके बाद भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। इसके साथ ही सांस्कृतिक मंच के कलाकारों ने नृत्य पेश किया। इस दौरान वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे।
ये भी पढ़ें – विकास के लिए खर्च होंगे 7.3 लाख करोड़