लोकसभा चुनाव का बिगुल बचने के बाद लगातार भाजपा ताबड़तोड़ रैलियां कर रही है और उत्तर प्रदेश में मिशन 80 को पूरा करने के लिए जी तोड़ मेहनत कर रही है मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हर रोज भाजपा प्रत्याशियों के लिए रेलिया कर रहे हैं और उनके लिए वोट मांग रहे हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बदायूं पहुंचे और बदायूं से भाजपा उम्मीदवार के लिए वोट मांगा और रैली की रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि बदायूं से दुर्विजय सिंह शाक्य का नाम आते ही सपा के प्रत्याशी भागने लगे एक आए और भाग गए, दूसरे भी आकर भागने की फिराक में हैं सपा-कांग्रेस का गठबंधन है। यह लोग प्रदेश को बाहर बदनाम करते हैं। यह अराजकता फैलाते थे। कांवड़ यात्रा पर बैन लगाते थे। यह कर्फ्यू के समर्थक हैं। इनके समय गुंडे जगह-जगह बम विस्फोट करते थे, लेकिन हमने कहा कि उप्र में बमबाजी नहीं, हर-हर-बम-बम होगा और हमने किया प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में नए भारत के लिए जुटना है, सीएम योगी प्रधानमंत्री की प्रशंसा करते हुए कहा कि मोदी जी ने देश के लिए वह कार्य किए, जो असंभव लगते थे। तीन तलाक की प्रथा पर रोक लगी, धारा-370 हटी, राम मंदिर का निर्माण हुआ और रामलला विराजमान हो गए

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था बना है। मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकत बन सके, इसके लिए उन्हें तीसरा कार्यकाल दीजिए क्योंकि पहले तीन वर्ष में ही मोदी जी भारत को तीसरी बड़ी महाशक्ति के रूप में स्थापित करने जा रहे हैं। यह विकसित भारत की आधारशिला बनेगा। विकसित भारत के लिए विकसित यूपी, विकसित यूपी के लिए विकसित बदायूं जरूरी है। विकसित बदायूं के लिए भाजपा को आपका आशीर्वाद आवश्यक है।
पीएम मोदी के नेतृत्व में आप लोगों ने बदलते भारत व सात वर्ष में बदलते यूपी को देखा
प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में बदलते उप्र को देखा है। 2014 के पहले की स्थितियां भी किसी से छिपी नहीं हैं। उस दौरान देश में वातावरण भयावह था। परिवारवाद के नाम पर लूट-खसोट की पूरी छूट थी। देश की राजनीति को बपौती समझकर भारत की भावनाओं के साथ खिलवाड़ किया जाता था। गरीबों के हकों पर डकैती व उपद्रवियों को प्रश्रय दिया जाता था। श्रीराम जन्मभूमि के बारे में कोई आस्थावान कहता था तो लाठी-डंडे से प्रहार कर उसकी आवाज को बंद कर दिया जाता था, लेकिन 10 वर्ष में आतंकवाद, उग्रवाद व नक्सलवाद समाप्त हुआ है और गरीबों को विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिल रहा है।
माफिया के जुल्म का बदायूं से अधिक भुक्तभोगी कौन होगा
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि यह चुनाव जिन मुद्दों पर लड़ा जाना है, वह तथ्य स्पष्ट है। राष्ट्र हमारे लिए सर्वोपरि होगा तो हर चेहरे पर खुशहाली होगी। यह चुनाव माफियाराज बनाम कानून के राज का है। सत्ता के संरक्षण में पलने वाले माफिया किस कदर गरीबों पर जुल्म ढाते थे, बदायूं से अधिक भुक्तभोगी कौन होगा। उप्र में आज जनता है चुस्त-दुरुस्त, माफिया है पस्त। चुनाव में एक तरफ भ्रष्टाचारी होंगे तो दूसरी तरफ देश के लिए कार्य करने वाले लोग। यह चुनाव तुष्टिकरण बनाम आम जनता की संतुष्टि का होगा। एक तरफ चेहरा देखकर योजनाओं का लाभ बांटने वाले लोग हैं तो दूसरी तरफ सबका साथ-सबका विकास का भाव रखने वाले। यह चुनाव ’स्वार्थ के परिवार’ व ’मोदी के परिवार’ के बीच होगा। स्वार्थ का परिवार यानी सपा व कांग्रेस, जो एक परिवार की पार्टी है, वहीं मोदी का परिवार 140 करोड़ का भारत है। चुनाव इन परिवार वालों व मोदी के परिवार के बीच है।